is am are meaning in Hindi
आसानी से english सीखने और बोलने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए। तो चलिए आज हम is/am/are के बारे में जान लेते हैं।
Is - is का इस्तेमाल हम singular यानी एकवचन के लिए करते हैं, जिनमें कोई जीवित प्राणी,वस्तु या कोई स्तिथि शामिल है। जैसे he, she,it के लिए हम Is का इस्तेमाल करेंगे क्योंकि ये सभी एकवचन (singular) शब्द है।
example -
He is a doctor.
( वह एक डॉक्टर है।)
It is raining outside.
(बाहर बारिश हो रही है।)
The dog is sleeping.
(कुत्ता सो रहा है।)
The computer is turned on.
(कंप्यूटर ऑन हो गया है)
She is singing.
(वह गाना गा रही है।)
AM - am का यूज हम अपने लिए करते हैं।
Example -
I am a student.
(मैं एक छात्र/छात्रा हूं।)
I am going.
(मैं जा रहा/रही हूं)
Am I late?
(क्या मुझे देर हो गई?)
I am a army officer.
( मैं एक आर्मी ऑफिसर हूं)
I am talking with my friend.
(मैं अपने दोस्त से बात कर रही/रहा हूं।)
ARE - are का इस्तेमाल बहुवचन plural pronoun ( they, we,you) के साथ किया जाता है। फिर चाहे वह कोई जीवित प्राणी हो या कोई वस्तु।
Example -
You are my best friend.
( तुम मेरे घनिष्ठ मित्र हो।)
We are going.
(हम जा रहे हैं।)
They are playing cricket.
(वे क्रिकेट खेल रहे हैं।)
The book and the pen are on the table.
(किताब और पेन टेबल पर रखी हुई हैं)
The cars are parked outside.
(गाड़ियां बाहर खड़ी की हुई हैं।)
Comments