simple present tense in hindi

Present tense
इस tense को वर्तमान काल कहते हैं। अभी हो रही हमारे साथ घटनाएं या अभी कर रहे या हो रहे कार्य या स्थितियां हमारा वर्तमान समय है यानी जो समय चल रह है, वही वर्तमान काल है।
 इस tense के 4 प्रकार हैं -
simple present tense
• present continuous tense
• present perfect tense
• present perfect tense 

सबसे पहले हम simple present tense के बारे में जानेंगे।

• Simple present tense - जब हिंदी के वाक्यों के आखिरी में ता है।, ती है।, ते हैं।, ते हो,आदि या फिर वह वाक्य किसी सामान्य सच्चाई (general truth) को दर्शाती है तो वह simple present tense है।
Simple present tense को तीन तरह से समझिए
• affirmative sentences
• negative sentences
•interrogative sentences

आइए जानते हैं affirmative sentences के बारे में।
यह स्वीकारत्मक तथा सकारात्मक शब्दों से मिलकर बनता है इनमें किसी भी प्रकार का प्रश्न सूचक शब्द नहीं होते हैं और ना ही नहीं या कभी नहीं वाले शब्द भी नहीं होते हैं।

Formula - subject+V1+s/es+object
 का प्रयोग plural subject के verb के साथ किया जाता है।
Es का प्रयोग जब singular subject के verb के आखिरी में o,x,ch,SS,sh आता है तो verb के साथ es का प्रयोग किया जाता है।
जैसे - Go - goes
Box- boxes
Catch - catches 
और जब क्रिया (verb) का आखिरी Y हो लेकिन y से पहले का alphabet व्यंजन (consonant) हो तो y को हटाकर ies का प्रयोग किया जाता है।
जैसे - try- tries
Cry - cries 
और जब y से पहला alphabet (शब्द) vowel (स्वर) हो तो y के बाद  लगाते हैं।
Play- plays
उपरोक्त दिए गए singular subject के साथ यदि verb के आखिरी में ये शब्द नहीं आते हैं तो verb के आख़िरी में सिर्फ s लगाया जाता है।

Examples

1. I eat breakfast every morning.
मैं रोज सुबह नाश्ता करती हूं।
2. She goes to school on weekdays.
सप्ताह के दिनों में वह स्कूल जाती है।
3. They play basketball every Saturday.
वे हर शनिवार को बास्केटबॉल खेलते हैं।
4. He works at a bank.
वह बैंक मैं काम करता है।
5. We live in a big house.
हम एक बड़े घर में रहते हैं।
6. The dog barks at strangers.
कुत्ता अजनबियों पर भौंकता है।
7. I like to read books.
मुझे किताबें पढ़ना पसंद है।
8. She speaks three languages.
वह 3 भाषाएं बोलती है।
9. They watch movies at the theater.
वे फिल्में सिनेमाघरों में देखते हैं।
10. He plays the guitar.
वह गिटार बजाता है।

Comments